No menu items!
Sunday, December 3, 2023
No menu items!
HomeUttrakhandहरिद्वार जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने पदभार ग्रहण किया...

हरिद्वार जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने पदभार ग्रहण किया | #NDTVNEWS

हरिद्वार जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में जिलााधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का अवलोकन किया और कोषागार के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

हरिद्वार जिले के नवनियुक्त जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलक्टर में अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली, जिसमें उन्होंने दूसरे जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, जन-समस्याओं का निस्तारण, विवरण आदि के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैं, उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल. शाह, वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर आशीष मिश्रा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह,

मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह, ए.आर. कोआपरेटिव राजेश चौहान, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अविनाश भदौरिया, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार, वैयक्तिक अधिकारी रामेन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

आपकी राय

क्या आप इस वेबसाइट डिज़ाइन से खुश है ?

View Results

Loading ... Loading ...
- Advertisment -spot_img

राशिफल

आज का मौसम

क्रिकेट लाइव स्कोर

Most Popular

RELATED ARTICLES